Bulandshahr News: सिकंद्राबाद की एबीएसए से अभद्रता, दलित कर्मचारी से मारपीट, दंपति पर एफआईआर
Bulandshahr News: सिकंद्राबाद ब्लॉक क्षेत्र के धनौरा गांव में अवैध तरीके से चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूल विदिशा कॉन्वेंट स्कूल धनौरा में अभिभावक की शिकायत पर एबीएसए कुसुम सिंह दलित कर्मचारी अमोल रत्न के साथ जांच करने गई थी।
यूपी के बुलंदशहर जनपद के ककोड़ में अवैध ट्रैक से चल रहे गैर मान्यता प्राप्त कॉन्वेंट स्कूल को जांच करने पहुंची एबीएसए से प्रिंसिपल और उसके पति ने अभद्रता की, दलित कर्मचारी का मोबाइल फोन छीन जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। एबीएसए को नौकरी से हटवाने की भी धमकी दी गई। मामले को लेकर सिकंद्राबाद की एबीएसए ने स्कूल संचालक और उसकी प्रिंसिपल पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
धनौरा में चल रहा था अवैध ट्रैक से कॉन्वेंट स्कूल
सिकंद्राबाद ब्लॉक क्षेत्र के धनौरा गांव में अवैध तरीके से चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूल विदिशा कॉन्वेंट स्कूल धनौरा में अभिभावक की शिकायत पर एबीएसए कुसुम सिंह दलित कर्मचारी अमोल रत्न के साथ जांच करने गई थी। आरोप है कि जांच केंद्रों जब छात्राओं वार्ता कर उनके बयान मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर रही थी तो स्कूल संचालक और उसकी पत्नी ने अभद्रता की, अमोल रत्न से मोबाइल फोन छीन लिया, जाती सूचक अपशब्द कहे, नौकरी से निकलवाने की धमकी दी।
सिकंद्राबाद के सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी कुसुम सिंह ने विदिशा कॉन्वेंट स्कूल धनौरा के संचालक विकास शर्मा और उसकी प्रिंसिपल पत्नी पर महिला अधिकारी से अभद्रता करने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, मारपीट करने, आदि आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गैर मान्यता प्राप्त स्कूल की अभिभावक ने की थी शिकायत
दरअसल सोमराज पुत्र मिथुन लाल निवासी धनौरा ने डीएम के यहां की शिकायत में कहा कि उसके बच्चे विदिशा कॉन्वेंट स्कूल धनौरा में पढ़ते है। जो मान्यता प्राप्त नहीं है, स्कूल में नियमानुसार दक्ष शिक्षक नहीं है, फीस ज्यादा वसूली जा रही है। स्कूल में कक्षों की जगह खुले में पढ़ाया जाता है। डीएम के आदेश पर इन्हीं शिकायतों की जांच करने विदिशा कॉन्वेंट स्कूल धनौरा में ।ठै। जांच को गई थी।
मान्यता कही, संचालन कहीं और होगी कार्रवाई, भेजी रिपोर्टः एबीएसए एबीएसए कुसुम सिंह ने बताया कि विदिशा कॉन्वेंट स्कूल ककोड़ के नाम से कक्षा 8 तक की मान्य है। लेकिन स्कूल संचालक ककोड़ की जगह अवैध तरीके से धनौरा में निर्माणाधीन भवन में स्कूल चलता पाया गया। विद्यालय में कक्षा 10 तक के छात्र छात्राओं को पढ़ाये जाने की बात प्रकाश में आई। ऐसे में अवैध तरीके से चल रहे गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई को उच्चाधिकारियों को रिपोर्
सौजन्य :न्यूज़ ट्रैक
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://newstrack.com/uttar-prades प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









