पुलिस हिरासत में दलित की मौत का था मामला:दिल्ली से लौटे चारों बेटे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने परिजनों से की मुलाकात
संत कबीर नगर में पुलिस हिरासत में हुई दलित वारंटी राम किशुन की मौत के बाद बुधवार की सुबह परिवार दिल्ली से घर पहुंचा। धनघटा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व विधान सभा प्रत्याशी नीलमणि ने मृतक के परिवार से मुलाकात की।
नीलमणि ने पोस्टमार्टम से लेकर दाह संस्कार तक की जिम्मेदारी ली। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। मृतक के चारों बेटे जब विधवा मां और बहन से मिले तो सभी बिलख पड़े। परिजनों की मांग थी कि दिल्ली से बेटों के आने तक शव को मोर्चरी के फ्रीजर में रखा जाए।
सुबह 7 बजे नीलमणि, थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय और धनघटा थाना प्रभारी राम कृष्ण मिश्र मृतक के घर पहुंचे। इसी दौरान परिवार भी दिल्ली से आ गया। नीलमणि ने कहा कि परिवार के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। वे पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेंगे। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश पांडेय, पूर्व प्रधान राम भरत, सुरेंद्र प्रसाद, जेपी यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/sant- प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









