सलेमपुर में दलित युवक से मारपीट:8 लोगों ने घर में घुसकर पीटा, जातिसूचक शब्द कहे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सलेमपुर यूपी कोतवाली क्षेत्र में एक दलित युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। धनौती लाला गांव में शनिवार रात को यह घटना हुई।
पीड़ित अरविन्द प्रसाद ने पुलिस को बताया कि गांव के आठ लोग उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें दौड़ाकर मारा-पीटा। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में विंध्याचल, रामबछू चौहान, मनीष, अनीश, सतीश, पंचन चौहान और सुरेन्द्र यादव शामिल हैं। उन पर मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। सीओ दीपक शुक्ल के मुताबिक मामले की जांच चल रही है।
सौजन्य : दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/uttar-pr प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









