जमीन विवाद: दलित परिवार पर हमला, महिला से दुष्कर्म
जमीन विवाद में दलित परिवार पर हमला करने वाले आरोपियों में से दो ने एक महिला से दुष्कर्म किया। गांव के ही एक व्यक्ति ने 3 बेटों के साथ दलित परिवार पर जानलेवा हमला किया। हमले में तीन पुरुष और तीन महिलाएं घायल हुए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, हमले के दौरान महिला से भी दुष्कर्म किया। वारदात के बाद चारों आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
थाना अजाक ने पिता और उसके तीनांे बेटों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। दूसरे दिन भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार एक आरोपी कुख्यात चंदन चोर है। उसके खिलाफ कई थानों में चंदन चोरी के मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.bhaskar.com/local/mp/sehore प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








