सहारनपुर में दलित युवक पर हमला:चार युवकों ने लोहे की पाइप से पीटा, जबड़े में फ्रैक्चर; SC एक्ट में कार्रवाई की मांग
सहारनपुर के गांव बुड्ढाखेड़ा में एक दलित युवक पर चार युवकों ने हमला कर दिया। घटना 17 जून की है। पीड़ित कार्तिक अपने दोस्त रजत के साथ गांव चमारीखेड़ा में दुकान से चीनी लेने जा रहा था।
दून पब्लिक स्कूल के पास आर्यन पाल, आशू पाल, वंश यादव और विक्रांत सैनी ने कार्तिक को रोका। इन चारों ने लोहे की पाइप और सरियों से उस पर हमला कर दिया। हमले में कार्तिक के पेट, चेहरे और पैरों पर चोटें आईं। वह बेहोश हो गया। उसका साथी रजत जान बचाकर भाग निकला।
होश में आने के बाद कार्तिक डॉक्टर के पास पहुंचा। परिजनों ने पुलिस चौकी चमारीखेड़ा को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही मेडिकल कराया। निजी अस्पताल में कराए गए एक्स-रे में कार्तिक के जबड़े में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।
पुलिस मामले को नजरअंदाज कर रही पीड़ित अनुसूचित जाति से है, जबकि सभी आरोपी पिछड़ी जाति के हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले को नजरअंदाज कर रही है। साथ ही समझौते का दबाव बना रही है। पीड़ित ने एसपी देहात से मिलकर आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज करने की मांग की है।
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सचिन देव ने कहा कि कार्तिक को उसकी जाति के कारण निशाना बनाया गया। उन्होंने थाने के दरोगा पर पक्षपात का आरोप लगाया है।
एसपी देहात से शिकायत के बाद पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.bhaskar.com/local/uttar-prades प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









