जलेसर में दलित की बारात पर विवाद:ठाकुर समाज ने रोका रास्ता, फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल
जलेसर के थाना अवागढ़ क्षेत्र के ढकपुरा गांव में दलित समाज की बारात को लेकर विवाद हो गया। बारात जब गांव के मुख्य मार्ग से गुजर रही थी, तब ठाकुर समाज के कुछ लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया।
दोनों पक्षों में तनाव बढ़ने पर अवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। थाना सकरौली से भी पुलिस बल को तैनात किया गया। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में थाना सकरौली के सिपाही सुनील कुमार घायल हो गए।
घायल सिपाही को पहले सीएससी जलेसर लाया गया। थाना सकरौली प्रभारी नीति महेश्वरी ने उन्हें सीएचसी जलेसर पहुंचाया। चिकित्सकों ने सिपाही की स्थिति को देखते हुए उन्हें एटा रेफर कर दिया। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।
दोनों पक्षों से वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। किसी अन्य हिंसा की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन सभी पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर तनाव कम करने का प्रयास कर रहा है। संभावित टकराव को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/et प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









