Aligarh : 20-25 लोगों पर दलित दूल्हे की बारात ना चढ़ने देने और मारपिटाई और लूटपाट का आरोप !
आरोप है कि 20-25 लोगों ने मिलकर इनके साथ मारपिटाई की, गाड़ी को तोड़ दिया, गाड़ी चालक को भी पीटा…और इनके पास जो कैश और गहने थे वो ले गए…घटना में दूल्हा और चालक दोनों घायल हो गए |
..घटना के बाद बसपा नेताओं के साथ पीड़ित परिवार के लोग एसएसपी दफ्तर पहुंचे और मामले की शिकायत एसपी देहात से की है।दूल्हा करण की माने तो उनका ड्राइवर गाड़ी बैक कर रहा था। 20-25 लोग आये और दूल्हा और चालक
से मारपीट की। दूल्हे ने कहा मैंने सोने की चैन और नोटों की माला पहन रखी थी। मारपीट करने वालों ने सोने की चैन, नोटों की माला और मेरी जेब में रखे ₹50 हजार रूपये भी लूट लिए। उन लोगों ने हमारी बारात भी नहीं चढने दी है। वह लोग लोधी राजपूत थे और हम जाटव समाज से हैं।
सौजन्य : यूपी तक
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.youtube.com/watch?v=FSvyNE7gDTE प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









