कलेक्ट्रेट में दलित परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास ,मचा हडकंप
ग्राम प्रधान पर जमीन हड़पने और जबरन श्मशान घाट बनाने का आरोप कलेक्ट्रेट में दलित परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप कलेक्ट्रेट में
खेड़ा इलामपुर गांव के एक दलित परिवार ने मंगलवार को कलेट्रेट परिसर में आमदाह की कोशिश कर सनसनी फैला दी।परिवार का आरोप है कि ग्राम धान ने मिली भगत कर उनकी सात बीघा पुशतैनी जमीन पर जबरन कब्ज़ा कर लिया और उस पर शमशान घाट बनवाने की साजिश की जा रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि लेखपाल और कानूनगो की टीम पीएसी के साथ सोमवार को जमीन पर कजा कराने पहुंची थी, जिससे पीड़ित परिवार में रोष फैल गया। परिवार का कहना हैकि उहें बिना कोई नोटिस दिए जमीन पर कार्यवाही की जा रही है। विरोध करनेपर कोई सुनवाई नहीं ई।
इससे क्षुध होकर पीड़ित परिवार ने कलेट्रेट पहुंच आमदाह का प्रयास किया। परिवार के सदस्य पेट्रोल की बोतल लेकर कलेट्रेट परिसर में पहुंचेऔर खुद पर तेल उड़ेलकर आग लगाने ही वाले थे कि वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने बोतल छीन ली। कुछ देर के लिए कलेट्रेट परिसर मेंअफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे कलेट्रेट भारी अमरचंद त्रिपाठी ने पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर शांत किया। विवाद के चलते लेखपाल और कानूनगो की टीम भी जमीन पर कजा कराए बिना ही वापस लौट गई। घटना के बाद गांव में भी तनाव की स्थिति बनी ई है। पीड़ित परिवार ने शासन से न्याय की गुहार लगाई हैऔर कहा कि अगर जद कार्रवाई नहीं ई तो वे फिर आमदाह को मजबूर होंगे।
सौजन्य :लाइव हिंदुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.livehindustan.com/uttar पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









