Bulandshahr News: गुलावटी में दलित छात्रा से छेड़छाड़, स्कॉर्पियो सवार 2 गिरफ्तार, 3 फरार
यूपी के बुलंदशहर जनपद में शराब के नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार 5 मनचलों ने फिल्मी अंदाज में राह चलती दलित युवती का हाइवे पर दुपट्टा खींच उस समय छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे डाला ।
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में ठेके से शराब खरीदने के बाद कार सवार मनचलों ने राह चलती दलित युवती का खींचा दुपट्टा, की छेड़छाड़, दुपट्टा लेकर भागे स्कॉर्पियो सवार दो नशेडी मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्कॉर्पियो कार बरामद, SHO सुनीता मालिक ने बताया कि फरार 3 अन्य मनचलों की तलाश में जुटी पुलिस, युवकों कब्जे से अवैध असहले भी किए बरामद।
फिल्मी अंदाज में हाइवे पार करती युवती का खींचा था दुपट्टा, बड़ी वारदात की थे फिराक में
यूपी के बुलंदशहर जनपद में शराब के नशे में धुत स्कॉर्पियो सवार 5 मनचलों ने फिल्मी अंदाज में राह चलती दलित युवती का हाइवे पर दुपट्टा खींच उस समय छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे डाला जब युवती अपनी बहन और चाची के साथ पशुओं का चारा लेकर हमीदपुर कुचेसर हाइवे पर असवार के निकट रोड क्रॉस कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि दुपट्टा खीजे जाने से युवती सड़क पर गिर पड़ी, कार सवार किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे इस सम्भावना को नकारा नहीं जा सकता।
हालांकि जैसे ही स्कॉर्पियो सवारों दलित युवती का दुपट्टा खींचा तो पीड़िता ने शोर मचा दिया, राहगीर कार की तरफ दौड़े तो फरार हुए कार सवारों ने अटटा के एक युवक को टक्कर मार दी, लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने भी घेराबंदी शुरू कर दी।
SHO सुनीता मालिक ने बताया कि पुलिस टीम ने घेराबंदी कर प्रिंस पुत्र प्रमोद निवासी गोविंदरम गाजियाबाद और राजा पुत्र रामसिंह निवासी हिंगवाड़ा बीबी नगर को गिरफ्तार कर लिया है, स्कॉर्पियो कार, अवैध असहले, कारतूस बरामद किए है। बताया कि कार में 5 मनचले शराब के नशे में धुत थे, गिरफ्तार मनचलों ने अपने फरार 3 साथियों के नाम पते पुलिस को बताए है, पुलिस फरार मनचलों की तलाश में जुटी है। बताया जाता है कि प्रिंस की गुलावठी में ससुराल है और बीबी नगर में
कपड़ों का शोरूम चलता है।
सौजन्य :न्यूज़ ट्रैक
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://newstrack.com/uttar-prad पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









