मिसाल: जब एक ही छत के नीचे हुई मुस्लिम और हिंदू जोड़े की शादी, ना जाति देखी-ना धर्म
महाराष्ट्र के पुणे में एक हिंदू परिवार की शादी बारिश होने से रोकनी पड़ी, लेकिन तब पास के मुस्लिम परिवार ने अपने रिसेप्शन हॉल को आधा हिंदू परिवार के साथ सांझा किया, ताकि शादी हो सके|
Maharashtra Pune the wedding a Hindu and Muslim couple got married in the same hall मिसाल: जब एक ही छत के नीचे हुई मुस्लिम और हिंदू जोड़े की शादी, ना जाति देखी-ना धर्म
एक हॉल में हुई हिंदू और मुस्लिम जोड़े की शादी
Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे के वानवोरी इलाके के एक हॉल में मंगलवार शाम एक मुस्लिम जोड़े का ‘वलीमा’ आयोजित किया जा रहा था, तभी पास के लॉन में शादी के बंधन में बंधने जा रहे एक हिंदू जोड़े को बारिश की वजह से रस्मों में खलल पड़ने की चिंता सताने लगी, लेकिन तभी ऐसे समय में एक मुस्लिम परिवार एक हिंदू परिवार की मदद को आगे आया. दिलचस्प बात यह है कि मदद करने वाले लोग न ही जाति के थे और न ही जानने वाले थे. लेकिन एक बेटी के पिता के दर्द को समझते हुए उन्होंने हिंदू परिवार के साथ शादी का हॉल साझा किया|
विवाह स्थल के आसपास मची अफरातफरी
अलंकरण लॉन में संस्कृति कवाडे पाटिल और नरेंद्र गलांडे पाटिल की शादी की रस्में शाम 6.56 बजे शुरू होनी थी, लेकिन अचानक बारिश होने लगी. गलांडे पाटिल परिवार के एक सदस्य ने बताया, “विवाह स्थल के आसपास अफरातफरी मची हुई थी. पास में ही एक हॉल में वलीमा समारोह का आयोजन किया जा रहा था. हमने काजी परिवार से ‘सप्तपदी’ की रस्म के लिए कुछ देर उस हॉल का इस्तेमाल करने की इजाजत देने का अनुरोध किया.”
मुस्लिम परिवार फौरन मदद के लिए हुआ तैयार
गलांडे पाटिल परिवार के सदस्य ने बताया कि मुस्लिम परिवार फौरन मदद के लिए तैयार हो गया और स्टेज खाली कर दिया. उसने कहा, “यहां तक कि उनके मेहमानों ने भी स्टेज पर रस्मों से जुड़ी तैयारियां करने में हमारी मदद की. रस्में एक-दूसरे की परंपराओं के लिए पूरे सम्मान के साथ अदा की गईं.”
गलांडे पाटिल परिवार के सदस्य के मुताबिक, रस्में पूरी होने के बाद दोनों परिवारों और उनके मेहमानों ने साथ में भोजन का लुत्फ उठाया. उसने बताया कि नवविवाहित मुस्लिम जोड़े माहीन और मोहसिन काजी ने स्टेज पर नरेंद्र और संस्कृति के साथ तस्वीरें खिंचवाईं|
सौजन्य :एबीपी लाइव
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.abplive.com/education/usपर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









