दलित युवक से मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग:अमेठी में मोटरसाइकिल तोड़ी, आरोपी फरार
अमेठी के गौरीगंज थाना क्षेत्र में एक दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पूरे भोला मजरे पण्डरी निवासी रवि कोरी ने थाने में शिकायती पत्र दिया।
यह घटना बुधवार की रात करीब 10:30 बजे की है। रवि मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। गांव के पास स्थित जंगल के निकट संदीप और 2-3 अज्ञात लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। रवि के रास्ता मांगने पर आरोपियों ने उसे गाड़ी से उतार लिया।
आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए रवि को गालियां दीं। उसे लात-घूसों से पीटा। मोटरसाइकिल को धक्का देकर क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से रवि की जान बची।
पीड़ित का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। आरोपी जान से मारने और गांव में न रहने देने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाल श्याम नारायण पाण्डेय के अनुसार मामले की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
सौजन्य : दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/uttar-p पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









