UP: मैनपुरी में सुबह-सुबह दलित युवक की हत्या, सिर में गोली मारकर ली जान; मौके पर पहुंची पुलिस
मैनपुरी में सुबह-सुबह दलित युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव निर्माणाधीन मंदिर में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव तखरऊ के रहने वाले अनुसूचित जाति के 22 वर्षीय युवक की सोमवार की सुबह सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव गांव के पास ही निर्माणाधीन मंदिर में पड़ा मिला। दो दिन पहले ही युवक हैदराबाद से गांव आया था। सूचना पर एसपी ग्रामीण ने गांव पहुंच कर जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कुर्रा क्षेत्र के गांव तखरऊ निवासी 22 वर्षीय मदन कठेरिया हैदराबाद में आइसक्रीम बेचने का काम करता था। दो दिन पहले ही मदन हैदराबाद से गांव आया हुआ था। सोमवार की सुबह करीब 5 बजे वह घर पर था। इसके कुछ देर बाद शव गांव में ही स्थित काली माता के निर्माणाधीन मंदिर में पड़ा मिला।
उसके सिर से खून बह रहा था। सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी राहुल मिठास मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजन से जानकारी ली। युवक की सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। शव को भी मंदिर से उठाकर बाहर रख दिया गया था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि परिजन से जानकारी ली गई है। पुलिस कारणों की जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सौजन्य :अमर उजाला
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.amarujala.com/uttar-prade पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









