भोपाल में नया कांड, 17 साल की दलित लड़की बोली- जोया भाभी भाई शाहरुख से करवाती थी मेरा रेप
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू लड़कियों को जाल में फंसाकर उन्हें हवस का शिकार बनाने वाले ‘फरहान गैंग’ के खुलासे के बाद अब एक और ऐसा ही मामला सामने आया है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू लड़कियों को जाल में फंसाकर उन्हें हवस का शिकार बनाने वाले ‘फरहान गैंग’ के खुलासे के बाद अब एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। 17 साल की एक दलित लड़की ने एक महिला समेत कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत देकर आरोप लगाया है कि सभी ने मिलकर शाहरुख नाम के एक लड़के से बार-बार उसका रेप कराया। कोलार रोड थाने में पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं, एससी-एसटी ऐक्ट और पॉक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 17 साल हैं। वो भोपल के समीप की रहने वाली है। गरीब परिवार की होने के कारण वह 8वीं कक्षा तक ही पढ़ाई कर पाई। उसके चार भाई बहन हैं। पीड़िता घर में सबसे छोटी हैं। उससे बड़े उसके तीन बड़े भाई हैं। पीड़िता के घर के पड़ोस में जावेद नाम का एक युवक कई सालों से रहता था। पड़ोसी के नाते उनकी बातचीत होती थी। वह उन्हें भैया कहती थी और भरोसा करती थी।
पीड़िता ने बताया कि इस साल वेलेंटाइन डे के एक दिन पहले जावेद उसे अपनी पहचान की एक महिला जोया से मिलवाने उसके घर ले गया। पीड़िता जोया के घर पहुंची जहां उसके पति फैजान भी थे। जोया और उसके पति ने पीड़िता से उसका नाम पता आदि पूछा और कुछ देर में वहां शाहरुख नाम का एक लड़का पहुंचा। जोया ने पीड़िता को बताया कि वह उसका भाई है और जहांगीराबाद मे रहता है। शाहरुख ने यहां पीड़िता से मोबाइल नंबर ले लिया।
कुछ दिनो तक बातचीत चलती रही। शाहरुख उस पर डोरे डालने लगा। पीडिता ने इस बात पर आपति जताई और यह बात जावेद को बताई। जावेद ने शाहरुख का पक्ष लेते हुए पीड़िता को दोस्ती कायम रखने को प्रेरित किया। शाहरुख पीड़िता पर मुलाकात का दबाव बनाने लगा। दिनांक 16 फरवरी 2025 को शाम करीब 4 बजे जावेद पीड़िता को जोया के घर ले गया। वहां शाहरुख पहले से मोजूद था। पीड़िता को वहां छोड़कर सभी लोग घर से बाहर चले गए। शाहरुख ने कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहते हैं। इसके लिए पहले संबंध बनाना होगा। पीड़िता ने कहा कि उसके बार-बार मना करने के बाद भी शाहरुख ने उसके साथ रेप किया।
करीब एक घंटे बाद जब जोया, उसके पति फैजा और जावेद वापस आए तो पीड़िता ने उन्हें पूरी बात बताई। लेकिन उन्होंने कहा कि शाहरुख से शादी करने से उसका जीवन अच्छे से गुजरेगा। इसलिए वह यह बात किसी को ना बताए। इसके बाद शाहरुख उसे बदनाम करने की धमकी देकर बार-बार हवस का शिकार बनाने लगा। वह उसे जोया के घर बुलाता था। उसके जाते ही जोया और उसके पति घर से चले जाते थे और शाहरुख उसके साथ रेप करता था। 4-5 बार उसने उसके साथ गलत काम किया। तंग आकर पीड़िता ने अपने घरवालों को पूरी बात बताई। जिसके बाद वे थाने पहुंचे।
सौजन्य : हिन्दुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.livehindustan.com/ पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









