Lucknow News: दादी ने पिलाई शराब… ताऊ ने की अश्लील हरकत! 5 साल की मासूम बच्ची के आरोप सुनकर मां के उड़े होश, लखनऊ पुलिस ने दर्ज की FIR
मासूम की मां की तहरीर पर लखनऊ की अमीनाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोप सही साबित होने पर मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राजधानी लखनऊ में रिश्तों को शर्मसार कर देने का एक बड़ा मामला सामने आया, जहां 5 साल की मासूम बच्ची ने अपनी दादी, बुआ और ताऊ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों को सुनकर सिर्फ मासूम बच्ची की मां के ही नहीं बल्कि पुलिस के भी होश उड़ गए। मासूम की मां की तहरीर पर लखनऊ की अमीनाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोप सही साबित होने पर मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दादी ने पिलाई शराब… ताऊ ने की अश्लील हरकत
ये पूरा मामला अमीनाबाद थाना क्षेत्र के खंदारी बाजार का है। जहां रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 5 वर्षीय बेटी दादी के घर थी। बीते 27 अप्रैल को जब वह वापस आयी तो बेटी ने अपनी आपबीती सुनाई। मासूम बच्ची का कहना है कि उसकी दादी ने जबरन शराब पिलाई। इस हरकत से मना करते हुए विरोध किया दादी के घर मवन मौजूद बुआ ने बच्ची के
पैर पकड़ लिए और जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं, मासूम का आरोप है कि मौके पर ताऊ की ओर से उसके साथ गंदी हरकत की गयी।
पति का एक्सीडेंट होने की सूचना पर बेटी को ददिहाल छोड़ आई थी महिला
पीड़ित महिला ने बताया कि बीते 23 अप्रैल को उसे उसके पति के सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी मिली और पता चला कि वह अस्पताल में भर्ती है। जिसके बाद महिला अपनी 5 वर्षीय बेटी को मॉडल हाउस के पास रहने वाली उसकी दादी के घर छोड़ आई। महिला अपने पति की देखरेख में अस्पताल में व्यस्त थी, इसी बीच बीते 27 अप्रैल को सास यानी मैडम बच्ची की दादी अस्पताल में पोती को लेकर पहुंची। 4 दिन बाद पति के डिस्चार्ज के बाद जब महिला पति के साथ अपनी बेटी को घर लेकर पहुंची तो उसके व्यवहार में काफी बदलाव देखा। डरी सहमी हालत में जब उससे पुचकारकर पूछा गया तो उसने दादी के घर पर उसके साथ हुई घटना की जानकारी दी।
चाइल्ड केयर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद थाने पर दी तहरीर
बेटी के साथ दादी के घर पर हुई घटना की जानकारी मिलते ही महिला के होश उड़ गए। आनन फानन में महिला ने चाइल्ड केयर हेल्पलाइन पर फोन करके इस पूरी घटना की जानकारी देकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं, बीते मंगलवार को अमीनाबाद कोतवाली में इस पूरे मामले को लेकर तहरीर दी। अमीनाबाद थाने के इंस्पेक्टर का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मासूम बच्ची का मेडिकल कराकर इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
सौजन्य :न्यूज़ ट्रैक
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://newstrack.com/uttar-pra पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









