नाबालिग दलित लड़की से गैंगरेप:अगवाकर ले गए थे कानपुर, तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक शैलेन्द्र ने अपने दो साथियों शेरू उर्फ नसर और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर लड़की को अगवा किया। आरोपी उसे कानपुर ले गए। वहां एक आम के बाग में तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अजांम दिया।
विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता की पिटाई भी की। अगले दिन पीड़िता किसी तरह वहां से बचकर घर पहुंची। उसने अपने पिता को पूरी घटना बताई। पिता शिकायत लेकर थाने पहुंचे।
एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना 24 अप्रैल की है। 16 वर्षीय पीड़िता को 25 अप्रैल को आरोपियों ने थाने के बाहर छोड़ दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.bhaskar.com/local/uttar-prad पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









