अयोध्या में दो जगहों पर लगी आग:9 दलित परिवारों के घर जले, 38 बीघा गेहूं और 300 सागौन के पेड़ राख, लेखपाल ने सौंपी रिपोर्ट
अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील में दो अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से भारी नुकसान हुआ है। इनायत नगर थाना क्षेत्र के गुरौली फत्ते सिंह गांव में बुधवार को अचानक लगी आग ने 9 दलित परिवारों के घरों को चपेट में ले लिया।
आग लगने की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। इस दौरान पन्नालाल की 12 बकरियां और पूरा घर जल गया। नवादीन, सुरेश, सुनील, ईश्वर राम, आशाराम, सहज राम, प्रवेश, राम बहादुर और प्रदीप कुमार के घर भी पूरी तरह जल गए।
आग से राजेंद्र सिंह का तीन बीघा और इंद्रदेव सिंह का चार बीघा गेहूं व भूसा भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, सुरेश के घर में रखा गैस सिलेंडर गर्म होकर फटने से आग और भी भयानक हो गई।
दूसरी घटना खण्डासा थाना क्षेत्र के शहजानमऊ गांव में हुई। यहां वेद प्रकाश तिवारी, लाल बहादुर तिवारी और शेर बहादुर के 6-6 बीघा, कंचन के 3 बीघा क्षेत्र में लगे करीब 300 सागौन के पेड़ जल गए। इसी तरह करीब आधा दर्जन किसानों करीब 38 विजय गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार और थाना प्रभारी देवेंद्र पांडेय ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्रीय लेखपाल तरुण मिश्रा जल्द ही नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपेंगे।ओम प्रकाश सुमित अन्य लोगों का गेहूं का बधाई हो गया था लेकिन भूसा नहीं बना था सब जल गया। क्षेत्रीय लेखपाल में हुए नुकसान की आकलन रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को सौप दी है।
साभार :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/uttar पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेषकर मानवाधिकारों के लिए किया गया है।








