एक्सीलरेट एक्शन लैंगिक समानता की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है : मलिक
जींद। राजकीय महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक्सीलरेट एक्शन थीम के तहत तीन से नौ मार्च तक साप्ताहिक समारोह उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि एक्सीलरेट एक्शन हमें लैंगिक समानता की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। उनका लक्ष्य एक ऐसा समाज बनाना है, जहां सभी को समान अवसर और सम्मान मिले।
इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि डीसी मोहम्मद इमरान रजा की पत्नी डॉ. सदफ मजीद ने शिरकत की । उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति है। जब उन्हें समान अवसर और प्रोत्साहन मिलता है, तो वे हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। मुख्यातिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय अलेवा की प्राचार्य वीणा बहल, डॉ. पूनम मलिक, कमल, हिमानी गुप्ता, सुनीता पांचाल भी मौजूद रहे। महाविद्यालय कैंटीन संचालित करने वाली स्वयं सहायता समूह की सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने स्वावलंबन और प्रबंधन कौशल से यह सिद्ध किया कि महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि सफल उद्यमी भी हो सकती हैं।
सौजन्य: अमर उजाला
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.amarujala.com पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








