बिहार: भीम आर्मी का विशाल धरना प्रदर्शन, महाबोधि महाविहार बौद्धों को सौंपने की मांग
बिहार: महाबोधि महाविहार को बौद्धों को सौंपने और बी.टी.एम.सी. एक्ट 1949 को रद्द करने की मांग को लेकर आज बोधगया में एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
बिहार: महाबोधि महाविहार को बौद्धों को सौंपने और बी.टी.एम.सी. एक्ट 1949 को रद्द करने की मांग को लेकर आज बोधगया में एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह आंदोलन भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिनय रत्न सिंह, राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया और राष्ट्रीय संगठन सचिव नान्हू जी के आह्वान पर आयोजित हुआ था। धरने में भीम आर्मी भारत एकता के बोकारो जिला अध्यक्ष गोवर्धन रविदास, जिला उपाध्यक्ष ललन राम, आज़ाद समाज पार्टी के बोकारो जिला उपाध्यक्ष कैलाश महतो, फुसरो नगर परिषद् अध्यक्ष नकुल रविदास, सचिव बिट्टू कुमार, बेरमो प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, धनबाद जिला अध्यक्ष लोकेश रवि, महासचिव सुरज कुमार, रांची जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बौद्ध, और डी.के.राम सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। धरना प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी की और महाबोधि महाविहार के बौद्धों को सौंपने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि बी.टी.एम.सी. एक्ट 1949, जो वर्तमान में महाबोधि महाविहार के प्रबंधन को नियंत्रित करता है, को तत्काल रद्द किया जाए ताकि बौद्ध समुदाय को उनके धार्मिक अधिकारों का पूरी तरह से सम्मान मिल सके। भीम आर्मी के नेताओं ने स्पष्ट किया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन के दौरान बोधगया में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
साभार :एनसीआर समाचार
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://ncrsamacharlive.in/newsd पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








