अयोध्या में दलित युवती हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपी अरेस्ट, शराब के नशे में की थी वारदात
यूपी के अयोध्या में दलित युवती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी राज करण नैय्यर ने खुलासा करते हुए बताया कि हरी राम कोरी, विजय साहू व दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। तीनों ने शराब के नशे में वारदात की थी।
अयोध्या में दलित युवती की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी राज करण नैय्यर ने खुलासा करते हुए बताया कि हरी राम कोरी, विजय साहू व दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि युवती की हत्या तीनों आरोपियों ने शराब के नशे में की थी। गांव के ही एक स्कूल में हत्या हुई थी। हत्या कर नाले के पास शव फेंक दिया था। पुलिस तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेगी।
आपको बता दें कि अयोध्या में शुक्रवार शाम से लापता एक युवती का नग्न अवस्था में शव मिला था। घटना कोतवाली क्षेत्र के सहनवा गांव की थी। जहां हैवानों ने दलित युवती के साथ दरिंदगी की। 30 जनवरी की रात 22 साल की युवती भागवत देखने गई थी। जहां रात करीब 11 बजे तक वह घर नहीं आई। परिजनों ने जब खोज की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह नाले के पास युवती का अर्धनग्न हाल में शव बरामद हुआ। वहीं, पास में खून से लथपथ कपड़े मिले। युवती की बेरहमी से हत्या की गई थी। उसका हाथ-पैर टूटा हुआ था। साथ ही आंखे भी फोड़ दी गई थीं। चेहरे पर कई जगह जख्म के निशान थे।
सौजन्य: हिन्दुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप से livehindustan.com पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है|








