पटना सिटी में अपराधी बेलगाम, दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों में कोहराम
PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। राज्य में एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गौरीचक थाना की है जहां एक दलित की पीट पीटकर कर हत्या दी गयी है।
बताया जा रहा है कि गोपालपुर के रहने वाले वीरेंद्र दास की पीटकर हत्या कर दी गयी है। हालांकि जब परिजनों को इसकी जानकारी हाथ लगी तो वो घटनास्थल पर पहुँच गए। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच मामले की जांच कर रही है।
शव को देखने से प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि इनकी हत्या पीट पीटकर हुई है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। घटना के बाद से अपराधी फरार बताये जा रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
सौजन्य :न्यूज़ नेशन
नोट: यह समाचार मूल रूप से news4nation.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था








