सांसद, विधायक, अफसरों के बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाया जाए और सरकारी अस्पताल में हो इलाज, तब पता चलेगी जनता की परेशानी – वरुण गांधी
पीलीभीत. भाजपा सांसद वरुण गांधी शुक्रवार को बरखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के भैंसा ग्वालपुर पहुंचे. यहां उन्होंने जनसंवाद के दौरान कहा कि सांसद, विधायक, डीएम, एसपी सहित बड़े नेता व अधिकारियों के बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाया जाना अनिवार्य कर देना चाहिए. सरकारी अस्पताल में इलाज कराना अनिवार्य कर देना चाहिए. ताकि उनको भी आम आदमी की परेशानी का पता चल सके|
सांसद वरुण गांधी ने कहा कि देश में बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियों के पद खाली हैं, जो भरी नहीं जा रही हैं. हर घर में कोई न कोई बेरोजगार है| उन्होंने कहा कि नौकरी क्यों नहीं दी जाती है, क्योंकि इस पैसों से लोगों को आटा, दाल और चना दिया जाता है. यह कैसा दुर्भाग्य है. वरुण गांधी ने कहा कि लोग पैसों और नाम के लिए नेता बनते हैं, लेकिन उनकी राजनीति लोगों की भलाई के लिए है|
सांसद ने कहा कि पीलीभीत में उनका कोई भी घर नहीं है. पीलीभीत हमारा परिवार है, हर एक व्यक्ति हमारा है. उन्होंने कहा कि गरीबों के पसीने से लोग नेता बन जाते हैं, लेकिन गरीबों का ध्यान नहीं रखते. सांसद ने कहा कि कोरोना के दौरान किसी भी नेता ने किसी की मदद नहीं की, लेकिन उन्होंने लोगों के लिए दवाइयां उपलब्ध कराईं. रसोई चलाई|
सौजन्य: लालूराम
नोट: यह समाचार मूल रूप से lalluram.com में प्रकाशित हुआ है |और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।









