रामपुर: दलित किशोरी को शराब पिलाकर छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार
रामपुर/शाहबाद, दलित किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने शराब पिलाकर छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
बताते चलें कि चार दिन पूर्व ढकिया गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी थी। आरोप था रविवार को अपराह्न के वक्त उसकी नाबालिग बेटी एक खेत से बरसीम काटने गई थी। वहां गांव का ही शत्रुघ्नपाल सिंह उर्फ सिद्दू भी मौजूद था। आरोपी ने पहले बहला फुसलाकर किशोरी को शराब पिला दी।
इसके बाद उसे पास के सरसों के खेत में ले गया था और उससे अश्लील हरकतें कीं। घर आकर किशोरी ने परिजनों को आप बीती सुनाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता उसे लेकर आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो आरोप है कि वहां आरोपी ने उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया था। मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
सौजन्य :अमृत विचार
नोट : समाचार मूलरूप से.amritvichar.comमे प्रकाशित हुआ है मानवाधिकारों के प्रति सवेदन शीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित|









