घूर पर अवैध निर्माण करने से रोका तो दलित महिला की दबंगों ने कर दी पिटाई
बहराइच के थाना रिसिया इलाके के अमरावती निवासी दलित महिला कल्पना देवी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा है उनका आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों द्वारा घूर पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था जब इस बात का उन्होंने विरोध किया तो घर में घुसकर दबंगों द्वारा उनकी जमकर पिटाई की गई और उनके कपड़े भी फाड़ गए जब उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 पर दी मौके पर पहुंची पुलिस ने थाने पर जाने को कहा उनका कहना है कि जब वह थाने पहुंची तो थाने पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई !
इसको लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है और आला अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप इस मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई है अब देखना यह होगा कि बहराइच पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा इस मामले में किस तरह की कार्यवाही करते हैं पीड़ित महिला अनुसूचित जनजाति की है.
सौजन्य : The netizen news
नोट : समाचार मूलरूप से thenetizennews.com में प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित है!









