आजमगढ़ में अराजकतत्वों ने तोड़ी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील के बगल नसीरपुर तिराहे पर दो दशक पुरानी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को कुछ अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग इकट्ठा हो गए और इस घटना को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन करने लगे।
मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों का कहना है कि जिस भी अराजक तत्वों ने इस प्रतिमा को खंडित किया है उसको तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही यहां पर नई प्रतिमा लगाई जाए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज करने की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे निजामाबाद थाने के प्रभारी राजेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित लोगों को समझाया बुझाया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।
जानबूझकर किया जा रहा टारगेट
इस बारे में और विधान परिषद सदस्य विजय प्रताप का कहना है कि अराजक तत्व जानबूझकर बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित करने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। जिससे इनके मनोबल को तोड़ा जा सके। पूर्व विधान परिषद सदस्य का कहना है कि हम लोग शांतिपूर्वक प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि ऐसे अराजक तत्व जो प्रतिमाओं को खंडित कर रहे हैं इनका पर्दाफाश कर इन पर कड़ी कार्रवाई करें।
सौजन्य : Dainik bhaskar
नोट : समाचार मूलरूप से bhaskar.com में प्रकाशित हुआ है| मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित है!









