हरिद्वार में क्रूर टीचर की पिटाई से तीसरी में पढ़ने वाले मासूम की मौत, स्कूल प्रबंधक और स्टाफ भागा स्कूल छोड़कर
भगवानपुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित रहमान इंटर कॉलेज में कक्षा तीन में पढ़ने वाले एक बच्चे की स्कूल के एक टीचर ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसके बाद बच्चे की हालत खराब होती गयी और मौत हो गयी|
: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से स्तब्ध करने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक स्कूल के टीचर ने स्कूल की कक्षा तीन पढ़ने वाले बच्चे की इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद बुधवार 14 दिसंबर को बच्चे के अभिभावक और परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। अभिवावकों का रौद्र रूप देखकर स्कूल का पूरा स्टाफ और मैनेजमेंट मौके से भाग खड़ा हुआ। जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित रहमान इंटर कॉलेज में कक्षा तीन में पढ़ने वाले अली नाम के एक बच्चे की स्कूल के एक टीचर ने बेरहमी से पिटाई कर दी। 10 दिसंबर को हुई अली की इस पिटाई से बच्चे की हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने अपने बच्चे का पहले भगवानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज करवाया, लेकिन बच्चे की स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टर्स ने बच्चे को हायर सेंटर चंडीगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया था।
सौजन्य :जनज्वार
दिनाक :15 दिसंबर 20 22









