छह महीने से जला ट्रांसफार्मर
दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के सेमरा गांव की दलित बस्ती में छह महीने से जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। बिजली नहीं रहने से काफी परेशानी हो रही है।
ग्रामीण जयमणि ने कहा कि बस्ती में 20 से अधिक कनेक्शन धारक हैं। बिजली आपूर्ति के लिए 16 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। छह महीने पूर्व ट्रांसफार्मर जल गया। उसके बाद कई बार विभागीय अधिकारियों से लेकर उपकेंद्र मसुधी पर शिकायत की गई, लेकिन अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। जिससे शाम ढलते ही बस्ती में अंधेरा छा जाता है।
मोबाइल भी चार्ज करने के लिए लोगों को दूसरे गांव में जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर हीरावती देवी, बिहारी लाल, मुन्नीलाल, रामजी, अनिल, ओमप्रकाश, राजनाथ, अमरनाथ, उमाशंकर, राम सजीवन, अनिल, कैलाश, विनोद, छोटे लाल, गुलाब चंद, चंद प्रकाश, अशोक कुमार आदि रहे।
सौजन्य : Amar ujala
नोट : यह समाचार मूलरूप से amarujala.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









