दलित किशोरी का अपहरण कर दिया दुष्कर्म
खतौली। बुधवार रात दलित किशोरी का तीन युवकों ने हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए अपहरण किया। उसके बाद किशोरी को अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
भीम आर्मी के जिला सचिव अमित कसारिया के नेतृत्व में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के साथ थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव में बुधवार रात लगभग साढे़ बारह बजे जब सब सो गए। तब गांव के ही तीन युवक उनके घर में घुस गए। उन्होंने मकान के चौक में सो रही किशोरी को हथियारों के बल पर आतंकित किया और उसे शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी किशोरी को अपने साथ एक मकान में ले गए। जहां पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। किसी प्रकार सुबह के समय वह उनसे बचकर भागी। पीड़िता ने पूरे मामले से परिजनों को अवगत कराया। उन्होंने 112 डायल पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो वहां से सब भाग गए थे। आरोपियों के परिवार के अन्य लोगों से बात की तो पीड़ितों को ही उल्टे धमकाने लगे। जिसके बाद पीड़िता को लेकर थाने आए। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने पीड़िता के थाने में ब्यान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। थाने पर प्रदर्शन करने वालों में मनीष बौद्ध, महबूब राठौर, नीटू, कल्लू, गौरव कुमार, चंद्रवीर, प्रवीण, रोहित, ऋषिपाल, मनोज सहित अन्य लोग शामिल रहे।
सौजन्य : Amarujala
नोट : यह समाचार मूलरूप से amarujala.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









