3 साल की बालिका के साथ हैवानियत
गिरफ्तार आरोपी को बताया मंदबुद्धि
करौली . प्रदेश में दलित अत्याचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जालोर और जयपुर के बाद अब करौली जिले के सूरौठ थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों द्वारा अनुसूचित जाति की किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
श्रीमहावीरजी. थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की बच्ची को अगवा कर उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने का आरोपी एक मंदबुद्धि युवक है। आरोप है कि मंदिर परिसर में खेल रही बच्ची को वह युवक अपहरण करके पीछे की ओर ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया गया। पुलिस के अनुसार बालिका के पिता ने शिकायत में बताया है कि शुक्रवार शाम को वह गांव के मंदिर पर मजदूरी कर रहा था। इस दौरान वहां पर उसकी 3 साल की बेटी भी थी, जो खेल रही थी। इस बच्ची को मौका पाकर गंगापुर निवासी रिंकेश उर्फ टिंकू अगवा कर मंदिर के पिछवाड़े में पटोरपोश में ले गया ।
उसने बच्ची को कई जगह से काट कर जख्मी कर हैवानियत का शिकार बनाया। कुछ देर बाद जब उसने बालिका को तलाश किया तो बच्ची गायब थी। इधर उधर तलाशने पर वह मंदिर के पीछे पटोरपोश में जख़्मी हालात में मिली । बालिका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान आए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया और पोस्को एक्ट में मामला दर्ज किया है। वारदात की सूचना पाकर मौके पर डीएसपी किशोरी लाल तथा थानाधिकारी अबजीत कुमार पहुंचे। उन्होंने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी रिंकेश को गिरफ्तार कर लिया।
सौजन्य : Patrika
नोट : यह समाचार मूलरूप से patrika.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









