दो साल तक लड़की से सिपाही करता रहा रेप, शादी का दे रखा था झांसा
कानपुर । यूपी पुलिस की छवि को अक्सर दाग लगाने का काम उसी के कर्मचारी करते हैं। ऐसा ही एक मामला कानपुर से सामने आया हैं जहां एक सिपाही दो साल तक लड़की से शादी का झांसा देकर बलात्कार करता रहा।
लड़की ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई हैं। जिसके बाद उनके आदेश पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं। पिछले 2 साल से सिपाही शादी का झांसा देकर इस दलित लड़की के साथ रेप कर रहा था। यही नहीं इस दौरान उसने लड़की का गर्भपात भी कराया।
लड़की ने जब शादी का दबाव बनाया तो सिपाही ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसे भगा दिया। कैंट निवासी युवती ने बताया कि वह सन 2020 में 16 साल की थी और एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी। उस दौरान जब वह स्कूल जाती थी तो कैंट निवासी युवक उसका रास्ता रोकता था। कई बार युवती ने अनदेखा किया। युवती के अनुसार आरोपित ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
पीड़िता के मुताबिक वह गर्भवती हो गई। तब खाने की वस्तु में एक गोली मिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। आरोप है कि जनवरी 2022 में उसने पीड़िता से कहा कि वह सिपाही बन जाएगा तब शादी करेगा। अप्रैल 2022 में वह सिपाही बन गया मगर उसके बाद युवती को गालियां और धमकी देकर किनारे कर दिया।
डीसीपी ईस्ट प्रमोद कुमार ने बताया कि सिपाही द्वारा की गई घटना संज्ञान में है। कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जो भी सबूत सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
सौजन्य : Amritvichar
नोट : यह समाचार मूलरूप से amritvichar.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









