झाड़-फूंक के बहाने दलित युवती से रेप के मामले में गए जेल महंत हनुमान दास
अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में झाड़-फूंक के बहाने 20 साल की दलित युवती से महंत ने रेप की घटना सामने आई है। दलित युवती के परिजनों ने मामले की जानकारी लिखित आरोप अयोध्या कोतवाली में 6 जुलाई को दीया। आरोप के आधार पर पुलिस ने मां को गिरफ्तार करते हुए जारी की और 8 जुलाई को आरोपी मार्ग हनुमान दास जी खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। तो वहीं इस मामले में कुछ और संतों के नाम भी सामने आ रहे है। फिरहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले पर जांच की बात कर रही है।
मंदिर के महंत पर युवती से रेप करने का मामला
अयोध्या कोतवाली के नयाघाट क्षेत्र स्थित सिया वल्लभ कुंज के महंत हनुमान दास पर दलित युवती ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती अयोध्या के तारुन थाना क्षेत्र में रहती है। परिजनों के मुुुताबिक उनकी लड़की दिल्ली के एक लड़के से प्रेम करती थी। लेकिन परिजनों को यह बात पसंद नहीं थी। वह चाहते थे कि युवती उनकी पसंद के लड़के से शादी करे। इसलिए 6 जुलाई को उसको झाड़-फूंक कराने के लिए महंत हनुमान दास के पास लाए थे। जिससे वह इस प्रेम बंधन से बाहर निकल सके। उन्होंने बताया कि युवती जब महंत के पास पहुंची। तो पहले महंत ने उससे सब कुछ पूछा। फिर झाड़-फूंक कर प्रेम का भूत उतारने के लिए कहा इसके बाद महंत ने लड़की को अपने कमरे में रोक लिया और हमें राम की पैड़ी की नहर में पैर लटका कर बैठने के लिए भेज दिया।
पीड़ित के आरोप पर जांच कर रही पुलिस
महत्वपूर्ण के इस आरोप को लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो शीशी टीवी में कुछ तस्वीरें कैद हुई सूत्रों के मुताबिक पीड़ित युवती को मंदिर के कमरे जाते हुए दिखाई दिया है। और आरोपी के द्वारा दिये गए तहरीर पर पुलिस ने मुकफम दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक इसकी पुष्टि पुलिस की जांच में शीशी टीवी में भी हुई है। और कहा कि महंत शादीशुदा है और वह तीन लड़कियों का पिता भी है। इस घटना की पूरी जानकारी एसएसपी प्रशांत वर्मा दी गई तो उन्होंने सीओ अयोध्या डॉ. राजेश तिवारी को जांच सौंपी और शुक्रवार दोपहर पुलिस ने सबूत जुटाने के बाद पुलिस ने अयोध्या कोतवाली मुकदमा दर्ज कर हनुमान दास को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सौजन्य : Patrika
नोट : यह समाचार मूलरूप से patrika.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









