ट्रांसजेंडर ने अपने पति पर लगाया जबरन इस्लाम कबूल कराने का आरोप, जान से मारने की दी धमकी
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 22 साल की एक ट्रांसजेंडर ने अपने पति पर उसे लूटने और जबरन इस्लाम कबूल कराने का आरोप लगाया है. गुलाबो नामक ट्रांसजेंडर ने बीसलपुर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि उसके 28 वर्षीय पति कलीम मिर्जा ने उससे शादी की और उसी रात 2 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर घर से भाग गया.
ब्राह्मण बताकर की शादी
उसने यह भी आरोप लगाया कि पति कलीम ने उसे धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूलने के लिए मजबूर किया और उसे जान से मारने की भी धमकी दी. उसने आगे कहा कि कलीम जो कि उसका पति है, ने शुरुआत में बताया कि वह एक ब्राह्मण है, लेकिन शादी के दौरान ही उन्हें उसके असली धर्म का पता चला कि वह मुसलमान है.
कानपुर ले जाकर इस्लाम अपनाने के लिए किया मजबूर
गुलाबो ने दावा किया कि उसे जबरन कानपुर ले जाया गया, जहां उसे इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया गया. बीसलपुर कोतवाली थाने के थाना प्रभारी नरेश त्यागी ने रविवार को कहा, “चूंकि पूरी घटना कन्नौज में हुई है, हम कन्नौज के संबंधित थाने में इसके स्थानांतरण के लिए या तो जीरो प्राथमिकी दर्ज करेंगे या लिखित में ट्रांसफर करेंगे, आगे की जांच के लिए कन्नौज पुलिस अधिकारियों को मूल शिकायत भेजी जाएगी”
सौजन्य : Abplive
नोट : यह समाचार मूलरूप से abplive.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









