ट्रांसजेंडर उड़ाएंगे ड्रोन, लैंगिक समानता की ओर कार्पोरेशन का बड़ा कदम
चेन्नई. ग्रेटर चेन्नई कार्पोरेशन (जीसीपी) की मासिक बैठक में अवसरोंं में लैंगिक समानता की ओर एक बड़ा कदम उठाते हुए निर्णय किया गया कि मच्छरों के उन्मूलन में प्रायोगिक तौर पर प्रयुक्त ड्रोन सेवा के संचालन में ट्रांसजेंडर की नियुक्ति की जाएगी। ये ट्रांसजेंडर ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण प्राप्त होंगे।
महापौर आर. जया की अध्यक्षता में जीसीपी की मासिक बैठक रिपन बिल्डिंग में मंगलवार को हुई। बैठक में पारित उक्त प्रस्ताव के तहत ड्रोन पायलट के रूप में 7 ट्रांसजेंडर की तैनाती का फैसला हुआ जिनकी नियुक्ति तमिलनाडु अनमैन्ड एरियल व्हीकल कार्पोरेशन के जरिए होगी।
महापौर ने बताया कि ड्रोन से दवाओं के छिड़काव के ट्रायल 26 जून 2021 को हुए थे। उसके बाद 1 से 15 जुलाई और फिर 28 फरवरी से 14 मार्च तक ड्रोन के जरिए दवाओं का छिड़काव हुआ। जलस्रोतों के दुर्गम स्थानों में ड्रोन से स्पे्र करना आसान हो जाता है और दवाओं के व्यर्थ होने से बचा जा सकता है।
प्रस्ताव के तहत ड्रोन की लागत अधिक होने से यह पेशकश की गई है कि सिंगारा चेन्नई 2.0 के तहत निगमीय सामाजिक दायित्व कोष से वित्तीय व्यवस्था की जाएगी। जीसीपी की एक सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार जलमार्गों पर जहां स्प्रे के छिड़काव से पहले लार्वा घनत्व 5259 था वह घटकर 641 रह गया। इस 89 प्रतिशत तक की घटोतरी की वजह से ड्रोन तैनाती का निर्णय हुआ है। इसी तरह पारंपरिक प्रणाली के तेल 113 किमी के दायरे में छिड़काव के लिए 4520 लीटर तेल (एमएलओ) की आवश्यकता होती थी वह छह फीसदी कम होकर 4351 लीटर हो गई है।

सौजन्य : Patrika
नोट : यह समाचार मूलरूप से patrika.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !