ट्रांसजेंडरों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ें: डीएम
मुरादाबाद (Moradabad) . जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर राजकीय स्वच्छकार आश्रम पद्धति विद्यालय एवं वृद्धाश्रम में दैनिक उपयोग की वस्तुएं खरीदने हेतु एवं ट्रान्सजेन्डर व्यक्तियों के अधिकारों का संरक्षण हेतु जिला स्तरीय गठित समिति की बैठक आहूत की गयी.
जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बैठक में कहा कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभान्वित किया जाये. उन्होंने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के संबंध में समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया है कि पति की मृत्यु उपरान्त राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में एक्सीडेंटल को भी कवर करने पर प्राथमिकता दी जाये. उन्होंने उप मुख्य चिकित्साधिकारी को वृद्धाश्रम की नियमित विजिट करने एवं वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिये.
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द वर्धन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एमसी गर्ग, जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी ठाकुरद्वारा, तहसीलदार बिलारी, उप निदेशक समाज कल्याण, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अजय शर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ दीपक वर्मा, सहायक नगरायुक्त दीपशिखा सहित विभिन्न एनजीओ उपस्थित रहें.
सौजन्य : udaipurkiran.in
नोट : यह समाचार मूलरूप से udaipurkiran.in में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









