लिव इन रिलेशनशिप में तीन साल से रह रही थी पीड़िता, अब रिश्ते को नाम देने से मुकरा
![](https://www.justicenews.co.in/hindi/wp-content/uploads/2022/03/2-5.jpg)
भोपाल। घरेलू कलह का एक व्यक्ति ने फायदा उठा लिया। पीड़िता का पति अक्सर मारता—पीटता था। यह देखकर आरोपी ने महिला से लिव इन रिलेशनशिप कर ली थी। इस दौरान उसने कई बार उसकी यह बोलकर अस्मत लूटी कि वह जल्द शादी करेगा। लेकिन, बाद में वह इस बात से मुकर गया। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। यह घटना भोपाल थाना क्षेत्र स्थित पिपलानी इलाके की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जेल भेजने के हुए आदेश पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 07 मार्च की दोपहर लगभग एक बजे 177/22 धारा 376—2—एन/506 (कई बार बलात्कार और धमकाने) का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 60 क्वार्टर झुग्गी बस्ती की है। पीड़िता के तीन बच्चे हैं। पति शराब पीने का आदी है। जिसके बाद वह मारपीट करता था। इस मामले में आरोपी पवन श्रीवास है। वह पेशे से ड्रा यवरी का काम करता है। पीड़िता दलित समाज से भी आती है। इसके बावजूद पुलिस ने एट्रो सिटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज नहीं किया।
मामले की एफआईआर एसआई सुरेखा आरमो (SI Surekha Armo) ने की थी। आरोपी पिछले तीन साल से पीड़िता का शोषण कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दिया गया है। जहां से उसको जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं।
सौजन्य : The crime info
नोट : यह समाचार मूलरूप से thecrimeinfo.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !