कियोस्क संचालक ने हड़प ली दलित की राशि
सुल्तानगंज : एक आवासहीन दलित ने पीएम आवास की आवंटित राशि को कियोस्कों संचालक द्वारा हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट की है।
मरखेड़ा टप्पा निवासी दलित घनश्याम अहिरवार ने पुलिस को रिपोर्ट करते हुए आरोप लगाया है कि उसका पीएम आवास के 1 लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत हुआ है, जिसकी पहली और दूसरी किश्त के 40-4 हजार रुपए मिल गए थे, जिससे उसने घर बनाया है, लेकिन अंतिम तीसरी किश्त 40 हजार रुपए कियोस्कों सेंटर संचालक द्वारा धोखाधड़ी करके चार किश्तों में राशि निकाल ली है।
उससे ये कह कर भगाया जा रहा है कि कोई किश्त नहीं आई है । उसको गुमराह किया जा रहा है। पीड़ित हितग्राही ने इंसाफ के लिए एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत, भारतीय स्टेट बैंक शाखा बेगमगंज के प्रबंधक सहित सभी अधिकारियों से किश्त दिलवाने की गुहार लगाए जाने के बाद जब उसकी फरियाद किसी ने नहीं सुनी तो पुलिस में जाकर कियोस्कों संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया है। इस संबंध में थानाप्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि मामला विवेचना में है। जांच उपरांत प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
साभार : दैनिक भास्कर









