दलितों को दबंगों ने सड़क पर गिराकर पीटा:मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल
जहांगीराबाद: कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखूपुर रौरा में दबंगों द्वारा दलित जाति के युवक व महिलाओं को सड़क पर गिराकर पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार ने इस घटना की वीडियो मुख्यमंत्री को भी ट्वीट की है। अब इस मामले में पुलिस ने नामजद चार आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
सीओ डा.अनूप सिंह ने बताया कि तीन दिन पूर्व गांव के कुछ लोगों ने गांव के दलित जाति के युवक अरूण की उस समय पिटाई कर दी थी, जब वह अपने खेतों पर पानी लगाकर घर लौट रहा था। पीड़ित
अरूण के पिता ब्रहम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही नामजद चार आरोपियों के विरूद्ध एससी एक्ट समेत तमाम संबंधित धाराओं में उसी दिन मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब नामजद दो आरोपी रोहित व पप्पू उर्फ जगपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
वायरल वीडियो में एक महिला व एक युवक जमीन पर घायल अवस्था में लेते हुए हैं। जबकि कुछ युवक हाथ में डंडा लेकर घूम रहे हैं। वायरल वीडियो में भीड़ भी देखी जा रही है। वही मामला संज्ञान में आने के पश्चात कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से www.bhaskar.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था|








