निगम भर्तियों में भी आरक्षण दिया जाए: चौहान
चंडीगढ़ हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों के विभिन्न पदों पर निकाली निगम में आरक्षण न देने पर दलितों में भयंकर निराशा हुई है |
अंबेडकर मंच आवाम के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों के विभिन्न पदों पर निकाली गई भर्तियों में आरक्षण की सुविधा न होने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ती हुई बेरोजगारी को कम करने के लिए बेशक यह सराहनीय कार्य है लेकिन निगम द्वारा निकाली गई भर्ती में विभिन्न पदों को भरने के लिए प्रदेश के आरक्षित दलित और पिछड़े वर्ग के लिए कहीं भी आरक्षण का प्रावधान नहीं है। इस कारण दलितों और पिछड़े वर्ग के युवाओं में मायूसी है।
सौजन्य :द ट्रिब्यून
नोट: यह समाचार मूल रूप से द ट्रिब्यून में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था|







