कौशांबी जनपद में नहीं रुक रहा दलितों का उत्पीड़न
कौशांबी । दबंगों द्वारा दलितों का हो रहा उत्पीड़न ,जेसीबी से पीड़ित की जमीन में खोदी नीव किया बराबर।
दबंग ने महिलाओं को दिया गाली गलौज और जान से मारने की धमकी । एसपी के यहां भी प्रार्थना पत्र देने के बाद, नहीं लिखी गई अभी तक रिपोर्ट ।
कौशांबी जिले के थाना पैंसा छेत्र के उदहिन खुर्द गांव में दलित परिवार की भूमिधरी जमीन पर मकान बनाने से दबंग रोक रहा है।
दिनांक 30 जून को दबंग सत्येंद्र सिंह ने दलित की जमीन पर जेसीबी चला कर उसकी नीव को बराबर कर दिया है और सामने गड्ढा खोद दिया है तथा मवेशी बांधने के खूंटे को तोड़ दिया है ।
दबंग सतेन्द्र ने महिलाओं और बच्चों को गाली गलौज किया तथा जान से मारने की धमकी दी है ।
पीड़ित ने 13 जून को एसपी कौशांबी से शिकायत किया और 2 जून को एसडीएम सिराथू के यहां भी शिकायत किया लेकिन पीड़ित को न्याय नहीं मिला है ।
उसने उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है ।
सिराथू तहसील के थाना पैनसा क्षेत्र के उदयन खुर्द गांव का है पूरा मामला ।
सौजन्य : The netizen news
नोट : समाचार मूलरूप से thenetizennews.com में प्रकाशित हुआ है ! मानवाधिकारों के प्रति सवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित !









