उन्नाव: घर के अंदर का नजारा देख दंग रह गई बहन, नग्न अवस्था में खून से लथपथ पड़ा था ‘दीदी’ का शव
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पिछले एक सप्ताह से अपराध की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. उन्नाव में एक दलित युवती की हत्या का मामला सामने आया है. युवती का शव नग्न अवस्था में घर के अंदर पड़ा मिला है. आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद गला दबाकर युवती की हत्या की गई है.
यह भी बताया जा रहा है कि युवती के प्राइवेट पार्ट से खून निकलता पाया गया. घटना के समय युवती अपने घर पर अकेली थी, छोटी बहन के कोचिंग से घर वापस लौटने पर बड़ी बहन को नग्न अवस्था अचेत पड़ा देखने पर शोर मचाने पर लोगों को जानकारी हुई. वहीं, इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक मृतका का प्रेमी शक्तिवर्धक दवाओं का सेवन कर उसके साथ शारीरिक संंबंध बनाया था. इस दौरान जब युवती के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग होने लगी तो उसको नग्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
घर में अकेली थी युवती
कोतवाली उन्नाव क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर एक दलित युवती की हत्या की घटना से हड़कंप मच गया. युवती अपने घर के अंदर नग्न अवस्था मे पड़ी मिली. घटना के समय युवती अपने घर पर अकेली थी. आशंका जताई जा रही है कि पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया गया उसके बाद उसका गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया. घटना वाले दिन मृतक युवती की छोटी बहन कोचिंग से वापस लौटी तो बहन का शव नग्न अवस्था में खून से लथपथ कमरे में पड़ा देखा. बहन को इस हालत में देखकर वह डर गई. चीखते हुए घर से बाहर भागी तो पड़ोसियों को अनहोनी का शक हुआ. पड़ोसी घर के अंदर का नजारा देख दंग रह गए.
पड़ोसियों ने दी परिजनों को जानकारी
इसके बाद पड़ोसियों ने पहले माता पिता को घटना की जानकारी दी, फिर पुलिस को सूचना देकर बुलाया. मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई . पुलिस ने युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दलित युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की सूचना मिलते ही एसपी उन्नाव भी फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए हैं. दिन दहाड़े हुई इस घटना से गांव के लोगों में दहशत का माहोल है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है.
बीएससी कर रही थी मृतका
मृतका के शिक्षामित्र पिता ने बताया कि मेरी बेटी बीएससी द्वितीय की छात्रा थी. मेरे पास कॉल आया था कि आपकी बेटी की हत्या कर दी गई है. वहीं, घटना को लेकर एसपी उन्नाव दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि आज कोतवाली उन्नाव क्षेत्र के एक गांव में अपने घर में एक युवती का शव पाया गया है.पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले को जांच में जुटी है आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
सौजन्य : Zee news
नोट : यह समाचार मूलरूप से zeenews.india.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









