दलित नेता ने कहा- अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरे देश में सड़क पर उतरेगा दलित समाज
कानपुर में भारतीय दलित पैंथर यूपी के अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कुछ अराजक तत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर की इमेज इंटरनेट पर खराब कर रहे हैं। गूगल पर भारत का पहला बलात्कारी कौन, सर्च करने पर डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम सामने आता है। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो दलित समाज प्रदर्शन करेगा। 7 जून को FIR दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दो लोग और तीन सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR
भारतीय दलित पैंथर यूपी के अध्यक्ष धनीराम पैंथर ने कानपुर के कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई है। इसमें विनय कुमार श्रीवास्तव और उसके सोशल मीडिया अकाउंट थूक नायक, द शब्दहीन डॉट कॉम, लक्ष्मण मिश्रा और आखिरी सच डॉट कॉम को आरोपी बनाया गया है। धनीराम पैंथर इसको लेकर मंगलवार को फिर से डीसीपी ईस्ट प्रमोद कुमार से मिले। उन्होंने कहा कि अगर FIR दर्ज होने के बाद एक भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। अगर जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे नहीं पहुंचे, तो दलित समाज सड़क पर उतरकर अपनी ताकत दिखाएगा।
डीसीपी ईस्ट ने कहा कि मामले में FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। इसमें साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
चेतावनी के बाद से पुलिस अलर्ट
इसी तरह भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर कानपुर में बड़ी हिंसा हुई थी। अब डॉ. अंबेडकर को गूगल में बलात्कारी बताए जाने के बाद से दलित समाज में आक्रोश है। धनीराव पैंथर ने बड़े विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेने के साथ ही अलर्ट हो गई है।
सौजन्य : Dainik bhaskar
नोट : यह समाचार मूलरूप से dalitawaaz.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









