लड़के से लड़की बनी ट्रांसजेंडर साइकिलिस्ट को हत्या की धमकी:महिलाओं के मुकाबले में हिस्सा लेने पर ब्रिटिश PM ने जताया ऐतराज़ तो हुई ट्रोल
ब्रिटेन की एक ट्रांस वुमन साइकिलिस्ट को सोशल मीडिया पर लगातार फिजिकल वॉयलेंस की धमकी मिल रही है। उसे जान से मारने तक की बात कही जा रही है। ट्रांस वुमन साइकिलिस्ट का कहना है कि इसकी शुरुआत पीएम बोरिस जॉनसन की उस टिप्पणी के बाद हुई जिसमें उन्होंने ट्रांसजेंडर एथीलिट्स को महिलाओं के मुकाबले में भाग नहीं लेने के लिए कहा था। जबकि लड़का से लड़की बनी ट्रांस वुमन साइकिलिस्ट महिलाओं के मुकाबले में भाग लेना चाहती है।
ट्रांसवुमन ने किया पलटवार, कहा-पीएम को कुछ पता नहीं
ट्रांसवुमन साइकिलिस्ट एमिली ब्रिजेस ने ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन पर पलटवार करते हुए कहा है कि ‘उन्हें ट्रांसजेंडर्स के बारे में कुछ पता नहीं है।’ साइकिलिस्ट ने जॉनसन पर आरोप लगाया कि पीएम के बयान के बाद ही लोग सोशल मीडिया पर उसे धमकी दे रहे हैं।
मार्च में मुकाबले से रोका गया था, अब सोशल मीडिया पर बना रहे निशाना
लड़का से लिंग परिवर्तन करा कर लड़की बनीं साइकिलिस्ट एमिली ब्रिजेस मार्च में तब चर्चा में आई थीं जब उन्हें ब्रिटिश ओलंपियन डेम केनी के खिलाफ मुकाबले से रोक दिया गया था। जिसके बाद दुनिया भर में इस पर बहस होने लगी थी। इस पर ब्रिटिश पीएम ने कहा था कि ‘बायलॉजिकल मेल को फीमेल स्पोर्ट्स में भाग नहीं लेना चाहिए।
बाहर जाने से डर रही है साइकिलिस्ट, समर्थन में आए लोग
हत्या जैसी धमकियां मिलने के बाद एमिली ब्रिजेस डर के साथ जी रही हैं। ITV न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक एमिली ने बताया कि ‘इन धमकियों के बाद मुझे घर से बाहर निकलते हुए डर लग रहा है। इस सब के जिम्मेदार ब्रिटिश पीएम है।’ एमिली के इस बयान के बाद काफी लोग उसके समर्थन में भी उतर आए हैं और पीएम जॉनसन की आलोचना कर रहे हैं।
सौजन्य : Dainik bhaskar
नोट : यह समाचार मूलरूप से bhaskar.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









