दलित-पिछडों के मसीहा थे पूर्व पीएम विश्वनाथ प्रताप सिंह- अनुज यादव
चित्रकूट : सपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं पिछडों को मुख्यधारा से जोडने वाले महान नेता/पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती मनाई गई.
शनिवार (Saturday) को सपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आजीवन दलित-पिछडा और शोषित समाज को आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक रुप से मजबूत कर मुख्य धारा में लाने को चिन्तित रहे. सामाजिक न्याय की लडाई को मजबूत करना उनका उद्देश्य रहा. प्रधानमंत्री बनते ही पिछडों को आरक्षण देकर सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी दी. दूसरी ओर महिला सशक्तिकरण और नक्सलवाद तथा आतंकवाद को जड से खत्म करने का प्रयास किया. प्रधानमंत्री वीपी सिंह के लागू आरक्षण को भाजपा खत्म कर रही है. संविधान और संस्थाओं को भाजपा कमजोर कर दलित, पिछडा और शोषित समाज की विरोधी है.
जिला प्रवक्ता सुभाष सिंह पटेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उच्च राजनैतिक इच्छाशक्ति के स्वामी थे. भीमराव अम्बेडकर के बनाये संविधान और पिछडों को मजबूत करने का निर्णायक आधार दिया. भाजपा शासनकाल में पूंजीवादी शक्तियां बढ रही हैं. देश में गैरबराबरी बढ रही है. इस मौके पर गयाप्रसाद सविता, सीताराम कश्यप, नरेन्द्र यादव, अरशद खान, रामप्रसाद वर्मा, राधे यादव, डॉ सुरेश यादव, शिवपूजन सिंह पटेल, मेवालाल सविता, सत्यम यादव, साहबलाल द्विवेदी, मानसिंह पटेल, रोहित यादव, लतीफ सौदागर, मो रेहान, गौतम वर्मा, राधेश्याम निषाद, राजकिशोर विश्वकर्मा, सालिगराम कुशवाहा आदि ने विचार व्यक्त किये.
सौजन्य : udaipurkiran
नोट : यह समाचार मूलरूप से udaipurkiran.in में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !









