Bareily News: रामलीला मेले में दबंगों ने दलित युवक को पीटा,सिर फोड़ा
Bareily News: नवाबगंज के सिजौलिया गांव के तेजपाल पर आरोप है कि 16 अक्टूबर की रात रामलीला मेला देखने के दौरान सात लोगों ने हमला कर दिया। जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। सिर पर कड़े से वार किए जाने के बाद तेजपाल को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
Bareily News: नवाबगंज। रामलीला मेला देखने गए एक दलित युवक को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। दबंगों ने उससे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना की रिपोर्ट युवक की ओर से दो नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिजौलिया गांव के तेजपाल 16 अक्टूबर की रात कस्बे में चल रही रामलीला मेला देखने आए थे।
आरोप है कि इसी दौरान उनके गांव का सोनू चार-पांच युवकों के साथ वहां पहुंचा और कॉलेज की ओर चलने को कहा। तेजपाल ने जाने से मना कर दिया तो सोनू के साथ मौजूद कस्बे के मोहल्ला बिजौरिया निवासी शनि उर्फ सुनील ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी।
आरोपियों ने हाथ में पहने कड़े से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। दबंगों ने उससे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की रिपोर्ट तेजपाल की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।
सौजन्य :जस्टिस न्यूज़
माध्यम :समाचार पत्र









