हॉरर किलिंग: गला दबाकर बहन की हत्या, दलित लड़के से भागकर शादी करने पर खफा था भाई
पति जेल से बाहर आया तो उसने वीडियो जारी कर पत्नी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की तो पुलिस ने जांच शुरू की. लड़की के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हुआ|
मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में दलित लड़के से प्रेम विवाह करना लड़की को भारी पड़ गया. उसके भाई अभिषेक कुमार ने गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया, और हत्या की वजह पुलिस को बताई. पुलिस ने आरोपी भाई और उसके साथी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया|
दलित युवक से प्रेम विवाह
युवती के भाई अभिषेक कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन दलित युवक से प्यार करती थी, और घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई थी, और उससे शादी कर ली, जिससे उसके दिल को काफी ठेस पहुंचा और वह गुस्से में था. जब युवक जेल चला गया, और कोर्ट ने युवती को उसके मौसी के पास भेज दिया तो होली के दिन युवती की मां उसे समझा-बुझाकर मौसी के घर से अपने घर ले गई. फिर युवती को उसका भाई अपने अन्य रिश्तेदार और सहयोगियों के साथ मिलकर गला दबाकर मार डाला. इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया|
जनवरी में घर से भाग गई थी युवती
घंसौत गांव का रहने वाला गौरी शंकर कुमार (22) पुत्र राजू राम का कोदरिया गोसाईपुर की रहने वाली सुजाता कुमारी से 2020 से प्रेम प्रसंग ल रहा था. युवती अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी, जो घंसौत गांव में है. वहीं पर सुजाता का गौरी शंकर से संपर्क हुआ. दोनों में बातचीत होती थी. 18 जनवरी 2026 को दोनों घर से फरार हो गए थे. युवती के घर वालों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई|
हरियाणा से गौरी शंकर गिरफ्तार
गौरी शंकर और सुजाता समस्तीपुर में अपने दोस्त के घर पर जाकर शादी कर ली. 20 जनवरी को दोनों हरियाणा चले गए, और वहीं रहने लगे. पुलिस ने 11 फरवरी को दोनों को पकड़ लिया और 12 फरवरी को बिहार लेकर आई. कोर्ट में पेश करने के बाद युवक को जेल भेज दिया, और युवती को उसके मौसी के घर भेज दिया.
हॉरर किलिंग: गला दबाकर बहन की हत्या, दलित लड़के से भागकर शादी करने पर खफा था भाई पति जेल से बाहर आया तो उसने वीडियो जारी कर पत्नी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की तो पुलिस ने जांच शुरू की. लड़की के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हुआ|
हॉरर किलिंग: गला दबाकर बहन की हत्या, दलित लड़के से भागकर शादी करने पर खफा था भाई गौरीशंकर और उसकी पत्नी सुजाता कुमारी. (फाइल फोटो- NDTV)
मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में दलित लड़के से प्रेम विवाह करना लड़की को भारी पड़ गया. उसके भाई अभिषेक कुमार ने गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया, और हत्या की वजह पुलिस को बताई. पुलिस ने आरोपी भाई और उसके साथी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया|
दलित युवक से प्रेम विवाह
युवती के भाई अभिषेक कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन दलित युवक से प्यार करती थी, और घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई थी, और उससे शादी कर ली, जिससे उसके दिल को काफी ठेस पहुंचा और वह गुस्से में था. जब युवक जेल चला गया, और कोर्ट ने युवती को उसके मौसी के पास भेज दिया तो होली के दिन युवती की मां उसे समझा-बुझाकर मौसी के घर से अपने घर ले गई. फिर युवती को उसका भाई अपने अन्य रिश्तेदार और सहयोगियों के साथ मिलकर गला दबाकर मार डाला. इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया|
जनवरी में घर से भाग गई थी युवती
घंसौत गांव का रहने वाला गौरी शंकर कुमार (22) पुत्र राजू राम का कोदरिया गोसाईपुर की रहने वाली सुजाता कुमारी से 2020 से प्रेम प्रसंग ल रहा था. युवती अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी, जो घंसौत गांव में है. वहीं पर सुजाता का गौरी शंकर से संपर्क हुआ. दोनों में बातचीत होती थी. 18 जनवरी 2026 को दोनों घर से फरार हो गए थे. युवती के घर वालों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई.
हरियाणा से गौरी शंकर गिरफ्तार
गौरी शंकर और सुजाता समस्तीपुर में अपने दोस्त के घर पर जाकर शादी कर ली. 20 जनवरी को दोनों हरियाणा चले गए, और वहीं रहने लगे. पुलिस ने 11 फरवरी को दोनों को पकड़ लिया और 12 फरवरी को बिहार लेकर आई. कोर्ट में पेश करने के बाद युवक को जेल भेज दिया, और युवती को उसके मौसी के घर भेज दिया.
31 मार्च को आखिरी बार पत्नी से किया था बात
गौरी शंकर जेल से बाहर आया तो 31 मार्च को उसकी आखिरी बार सुजाता से फोन पर बात हुई. इसके बाद उसकी बात नहीं हुई तो गौरी शंकर पुलिस के पास गया. पुलिस से शिकायत की. जब सुनवाई नहीं हुई तो उसने वीडियो जारी करके आत्महत्या करने की धमकी दी. इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और युवती के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, और पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया|
सौजन्य :एनडीटीवी
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://ndtv.in/bihar-news/samastipur-h पर किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।