कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर अभिजीत दीपके पर जातिगत हमले, खुद को दलित बताने के बाद बढ़ा विवाद
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को सोशल मीडिया पर जातिसूचक टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने गुरुवार को एक ट्वीट में बताया था कि वह दलित हैं|
पिछले हफ्ते, अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले भारतीय छात्र दीपके ने एक मजाकिया पार्टी की शुरुआत की थी. यह भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद शुरू हुई|सुनवाई के दौरान, सीजेआई ने भारत के बेरोजगार युवाओं को “कॉकरोच” और “परजीवी” कहा था. बाद में उन्होंने सफाई दी कि मीडिया ने उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया|
सौजन्य :द प्रिंट
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://hindi.theprint.in/feature/पर किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









