‘दिल्ली एयरपोर्ट उतरते ही तिहाड़ भेज दिया जाएगा’, ( कॉकरोच जनता पार्टी )Cockroach Janata Party के संस्थापक का दावा
भारत में X अकाउंट ब्लॉक होने के बाद बोले अभिजीत दीपके; 4 दिन में इंस्टाग्राम पर BJP से दोगने से अधिक फॉलोअर्स जुटाकर चर्चा में आई व्यंग्यात्मक ‘पार्टी’
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई व्यंग्यात्मक राजनीतिक पहल कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि भारत लौटने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर तिहाड़ जेल भेज सकती है।
एक इंटरव्यू में अभिजीत दीपके ने कहा, “मुझे लगता है कि जैसे ही मैं दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरूंगा, दिल्ली पुलिस का काफिला मुझे तिहाड़ जेल ले जाएगा।” यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में CJP का X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया। दीपके ने इसका स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, “जैसा कि उम्मीद थी, Cockroach Janata Party का अकाउंट भारत में विथहेल्ड कर दिया गया है।”
दरअसल, सोशल मीडिया पर शुरू हुई यह व्यंग्यात्मक पहल कुछ ही दिनों में बड़े ऑनलाइन अभियान में बदल गई। महज पांच दिनों के भीतर पार्टी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या करीब 19.2 करोड़ तक पहुंच गई, जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स से दोगुनी से भी अधिक है। BJP के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिलहाल लगभग 9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
बताया जा रहा है कि इस ‘पार्टी’ की शुरुआत मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद व्यंग्य के तौर पर की गई थी, लेकिन देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर एक बड़े राजनीतिक ट्रेंड में बदल गई।
CJP को कई विपक्षी नेताओं, कॉमेडियंस, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज का समर्थन भी मिला है। तृणमूल कांग्रेस सांसद महोबा मोइत्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर इस पहल का समर्थन किया।
अपनी लोकप्रियता को लेकर दीपके ने कहा, “आखिरकार हमें इस देश में अपनी पहचान का एहसास हुआ कि हमें कॉकरोच की तरह देखा जाता है।” हालांकि उन्होंने BJP से ज्यादा फॉलोअर्स मिलने को ज्यादा महत्व नहीं दिया। उन्होंने कहा, “मैं इस बात से खुश नहीं हूं कि हमारे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इससे क्या होगा? मुद्दे तो वही हैं।”
30 वर्षीय अभिजीत दीपके फिलहाल अमेरिका में हैं और उन्होंने हाल ही में बोस्टन यूनिवर्सिटी (Boston University) से पब्लिक रिलेशंस प्रोग्राम पूरा किया है। इससे पहले वे भारत में राजनीतिक संचार, डिजिटल मैसेजिंग और ऑनलाइन कैंपेन रणनीति के क्षेत्र में काम कर चुके हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई की थी।
सोशल मीडिया पर CJP की लोकप्रियता को लेकर अब तीखी बहस छिड़ गई है। समर्थक इसे जनता की नाराजगी और असंतोष की अभिव्यक्ति बता रहे हैं, जबकि आलोचक इसे केवल सोशल मीडिया का क्षणिक ट्रेंड और दिखावा करार दे रहे हैं।
सौजन्य :द ट्रिब्यून
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.dainiktribuneonline.com/news/trend पर किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









