दलित की बारात चढ़त के दौरान बवाल, दुल्हनें भी सड़क पर आईं, पथ ईं राव में SDM समेत कई चोटिल
UP News: मथुरा में हाइवे थानांतर्गत नरहौली में दलित की बरात चढ़ने के दौरान बवाल हो गया। जमकर हुए पथराव में एसडीएम सदर, इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज को भी चोटें लगी। हंगामा बढ़ने पर महिलाओं के साथ दुल्हनें भी सड़क पर आ गईं। दूल्हा-दुल्हन पक्ष का कहना है कि खास जाति के लोगों ने बारात चढ़ने से रोकी गई इसलिए पथराव किया गया। घटना में दूल्हे का पिता नेमचंद और उनका भतीजा भी घायल हुआ है।
इस घटना से पूरा गांव छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने बरातियों के बीच विवाद के बाद एक पत्थर दूसरी जाति के दुकानदार को लगने से बवाल की बात कही। पुलिस के साये में आधी रात के बाद शादी कीरस्में पूरी कराई गईं।
एक साथ आई थी दो भाइयों की बारात
बरसाना के भरना कला निवासी नेमचंद के दो बेटों अटों शोक और कुलदीप का रिश्ता नरहौली गांव के निवासी भगवान दास उर्फ बुल्ला की बेटी लक्ष्मी और पूनम से तय हुआ था। बुधवार को रात बरात आई थी। रात करीब 9:00 बजे जब बरात चढ़ रही थी, तभी पथराव हो गया। इससे मथुरा-भरतपुर रोड पर जाम लग गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस पर भी पथराव किया गया। इस पथराव में हाईवे प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह और तखरसी चौकी इंचार्ज नितिन राठी को भी चोटें आई।
बवाल बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई गई। कई थानों के फोर्स के साथ एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त और राजस्व, सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा, एसडीएम सदर और कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम सदर आदेश कुमार के भी पैर में पत्थर लगने से चोट लगी है। किसी तरह मामले को शांत किया गया।
देर रात शुरू हुईं शादी की रस्में
पुलिस के साये में आधी रात के बाद शादी की रस्में शुरू हुईं। दूल्हा पक्ष के कुछ लोगों को बस के साथ रवाना कर दिया गया, जबकि कुछ लोगों को रोका गया है, जो रस्मों के बाद दुल्हन विदा कराके ले जाएंगे। करीब 11:30 बजे दोनों दुल्हन भी घर से निकलकर रोड पर आ गईं। उनके साथ महिलाएं भी थीं। मथीं हिला थाना प्रभारी डेजी पवार उन्हें समझने लगीं। गीं दुल्हनों और उन नों के साथ की महिलाओं का कहना था कि बारात के दौरान एक ट्रैक्टर पर डीजे बज रहा था। वह ट्रैक्टर गायब है। उसे खोज कर लाया जाए। एसपी सिटी ने उन्हें आश्वस्त किया कि ट्रैक्टर मिल जाएगा आप लोग घर जाकर शादी की रस्में करें। इस दौरान हंगामा शुरू हो गया। बाद में पुलिस के समझाने पर वे शांत हुईं।
पुलिस को फटकारनी पड़ीं लाठियां
पुलिस का कहना है कि विवाद की शुरुआत बरातियों में आपस में ही नाचने को लेकर हुई। इसी दौरान एक पत्थर रवि नामक दूसरी जाति के दुकानदार की दुकान पर भी पड़ा। जिससे मामला और भड़क गया। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। कई थानों का फोर्स पहुंचने के बाद पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए लोगों को खदेड़ा, तब जाकर विवाद कर रहे लोग मथुरा भरतपुर रोड से हटे और स्थिति नियंत्रण में आई। इस घटना में दूसरी जाति के दुकानदार की मां बसंती भी घायल हुई है। दलित पक्ष का कहना है कि बारात चढ़ने के दौरान कुछ लोगों ने पत्थर फेंके, जिससे बारात में साथ ले जाई जा रही तस्वीर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद लोग भड़के।
दूल्हा पक्ष के भगवान दास ने बताया कि बारात चढ़ने के दौरान कुछ लोगों ने पूजनीय तस्वीर पर पत्थर फेंक दिए। जिससे तस्वीर क्षतिग्रस्त हो गई और दूल्हे के पिता नेमचंद और एक बाराती बबलू घायल हो गए। वहीं, एस हीं पी सिटी राजीव कुमार सिंह के अनुसार बरात चढ़त हो रही थी। तभी बरातियों में डांस करने को लेकर धक्का मुक्की हो गई। इसके बाद एक दुकानदार से कहासुनी हो गई। दुकान पर पत्थर मारने के बाद दोनों ओर नों से पथराव हो गया। पुलिस पर भी पत्थर फेंके गए। बाद में अधिकारी के साथ मौके पहुंचकर पुलिस बल के माध्यम से मामला शांत कराया। फिलहाल शांति बनी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात है|
सौजन्य :लाइव हिंदुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.livehindustan.com/ut पर किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









