चेयरमैन पति समेत 10 लोगों पर मारपीट व दलित उत्पीड़न का
Deoria News – रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जन्मदिन पार्टी में हुए बवाल के मामले में नगर पति समेत 10 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने दलित उत्पीड़न व बलवा का केस दर्ज किया है। जबकि अध्यक्ष पति की तहरीर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष, सपा नेताओं, ओं कोटेदार समेत तीन दर्जन लोगों के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों पर दर्ज केस को लेकर दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने कहा कि बर्थडे पार्टी में हुई मारपीट के मामले में अध्यक्ष पति और प्रमोद पासवान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है जन्मदिन पार्टी का विवाद
नगर पंचायत रामपुर कारखाना के वार्ड निवासी प्रदीप चौहान के घर 14 मई को जन्मदिन को लेकर पार्टी थी। बाइक का इंडिकेटर टूटने की बात पर अध्यक्ष पति सतीश वर्मा और कस्बे के नोनिया टोली वार्ड निवासी प्रमोद पासवान के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मामले में अध्यक्ष पति सतीश वर्मा और प्रमोद पासवान ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दिया था। प्रमोद पासवान की ओर से दर्जनों महिलाओं ने थाने में जमकर हंगामा भी किया। देर शाम रामपुर कारखाना पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर संजीव कुमार रेड्डी ने दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली थी। रामपुर कारखाना पुलिस ने देर रात नोनिया टोली वार्ड निवासी प्रमोद कुमार पासवान की तहरीर पर अध्यक्ष पति सतीश वर्मा, राहुल वर्मा, राजू यादव, गुडडू वर्मा, विक्की जायसवाल, दिनेश वर्मा, विशाल यादव समेत दो से
तीन अज्ञात व्यक्ति पर बलवा मारपीट और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। वहीं अध्यक्ष पति सतीश वर्मा की तहरीर पर सपा नेता चंद्रभूषण सिंह यादव, मुरली यादव, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल, कोटेदार इरफानुल्लाह उर्फ सज्जू, आकिल नफीस, आफताब आलम, लाडला, बुद्धन, धीरज गुप्ता, प्रमोद पासवान, धर्मेंद्र यादव, भोला और ठाकुर मंदिर समिति एवंदो दर्जन अज्ञात लोगों पर धमकी समेत विभिन्न धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
बाइक का इंडिकेटर टूटा
मात्र बाइक का इंडिकेटर टूटने पर बड़ा बवाल और 50 लोग बन गए मुजरिम बाइक का इंडिकेटर टूटने की मामूली बात पर 14 मई की रात दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हो गया। एक पक्ष ने मामूली इंडिकेटर टूटने की बात पर मारपीट का आरोप लगाया है। जबकि अध्यक्ष पति ने चुनावी रंजिश को लेकर सपा नेताओं समेत कई लोगों पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि दोनों ही तहरीर में बाइक का इंडिकेटर टूटने की बात कही गई है। महज इंडिकेटर टूटने की बात पर दोनों पक्षों के लगभग 50 लोग मुजरिम बन गए हैं। सत्ताधारी दल के नेताओं के शामिल होने के चलते घटना के दिन से ही रामपुर कारखाना पुलिस परेशान है।
पुलिस की कार्रवाई
नगर पंचायत रामपुर कारखाना में गुरुवार की रात को बर्थडे पार्टी के दौरान बाइक का इंडिकेटर टूटने की मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुए बवाल की चर्चा अभी तक चल रही है। जबकि रामपुर कारखाना पुलिस भी मारपीट के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए सुरक्षा के उपाय करते हुए परेशान है। किसी मामले को लेकर शनिवार को एक पक्ष ने थाने में जमकर हंगामा और शोर शराबा किया था। अब जबकि दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 20 नामजद समेत 30 से 35 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। दोनों ही पक्षों ने बर्थडे पार्टी के दौरान बाइक का इंडिकेटर टूटने की बात स्वीकार किया है। महज इंडिकेटर टूटने की बात पर मारपीट होने, एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की बात को लेकर नगर पंचायत समेत डुमरी, सिरसिया नंबर एक, महदेवा, कोटवा मोड़ चौराहा, पटनवा पुल, माधोपुर और हिरंदापुर समेत कई गांव में दिनभर चर्चा चलती रही। लोगों का कहना था कि टूटा हुआ इंडिकेटर बदला भी जा सकता था।
चुनावी रंजिश के चलते विरोधी पक्ष ने सांठगांठ करके मुकदमा दर्ज कराया है। मुझ पर मारपीट का आरोप लगाने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। जबकि वायरल हुए वीडियो में मैं कहीं मौजूद नहीं हूं। इसके बावजूद पुलिस पर जबरन दबाव बनाकर मुझ पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र भेज कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। सतीश वर्मा, अध्यक्ष पति, नगर पंचायत रामपुर कारखाना
सौजन्य :लाइव हिंदुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप से पर https://www.livehindustan.com/uttar-pradप्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









