kanpur: दलित किशोर को पानी की बाल्टी छूने पर दी खौफनाक सजा, जूते पर थूककर चटवाया
कानपुर के सचेंडी में प्यासे अनुसीचित जाति के किशोर ने खुद से ऊंची जाति के युवक की पानी की बाल्टी छूआ तो एक युवक ने अपने भाई और दो साथियों के साथ मिलकर किशोर से बर्बरता की।
जानकारी के मुताबिक, जूते पर थूक कर चटवाया फिर उसी जूते में पानी भरकर उसे जबरन पिलाया। यही नहीं उसने निर्वस्त्र कर जमकर पीटा भी। इसके चलते किशोर के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। जब लोग बीचबचाव करने पहुंचे तो उसे छोड़ा। पीड़ित किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला जानिए
ग्रामीण के मुताबिक, 2 मई की रात किशोर खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उसे प्यास लगी। खेत के पास ही एक आरोपी संजय के मकान के सामने सरकारी पानी की टंकी के पास पहुंचा। वहां बाल्टी और जग रखा था। किशोर उससे पानी पीने लगा।
ये है आरोप
आरोप है कि आरोपी संजय, उसके भाई दीपक, साथी सागर और पटिया ने उसे जाति सूचक गालियां देनी शूरू कर दीं। इसके बाद उसके कपड़े उतरवाए और भी मुर्गा बनाया। लाठी-डंडों और लात घूंसों से पीटा। इससे उसका हाथ टूट गया। आरोपी यहीं नहीं रूके। किशोर से जूते पर थूककर चटवाया और उसी जूते से पानी भी पिलाया। यह मंजर देखकर ग्रामीणों की भीड़ लगने लगी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच बीचबचाव कर मामले को शांत करवाया। मौके से आरोपी भाग निकले।
जांच जारी
इस मामले में पीड़ित किशोर के पिता ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कराई है। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ ने कहा कि चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सौजन्य :नवभारत टाइम्स
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://navbharattimes.indiatimes.co पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









