सुप्रीम कोर्ट में CJI की तरफ जूता उछालने की कोशिश, पुलिस ने वकील को हिरासत में लिया
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बी आर गवई की को र्ट में एक वकी ल ने हंगामा करते हुए जूता फेंकने की कोशिश की . पुलिस ने आरोपी वकील को हिरासत में ले लिया . वह बाहर जाते समय बोला , “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान.”
चीफ जस्टिस ऑफ इं डिया (CJI) बी आर गवई के सामने कोर्ट में आज एक वकील ने हंगामा करने की कोशिश की . आरोप है कि वकील ने CJI की तरफ जूता फेंकने का प्रयास भी किया . घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी वकील को हिरासत में ले लिया .
जब पुलिस उसे बाहर निका ल रही थी , तो वकील ने कथित तौर पर कहा , “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान.” इस बीच, पूरे घटनाक्रम के दौरान जस्टिस गवई शांत बने रहे और कोर्ट में सुनवाई यथावत जारी रही . पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है|
सी जेआई पर क्यों की गई जूता फेंकने की कोशिश?
घटना पर एक वकील ने प्रति क्रि या दी और कहा कि आज की जो घटना है, वह बहुत ही दुखद है. एक कोर्ट में,मेंवो भी वकील ने अगर असॉ ल्ट करने का प्रयास किया है, तो हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं. देखिए, हमारे बार के वो मेंबर हैं. अभी हमने जांच कि या और पता चला कि वो 2011 के मेंबर हैं.”
वकील ने कार्रवाई की मांग की
वकील ने अपने बया न में कहा , “यह बहुत ही दुखद घटना है. इसलिए हम कह सकते हैं कि जो पता चला है, वह लॉर्ड विष्णु के मैटर्स में आया कमेंटमें था , हॉ नरेबल CJI के उसी पर ही उन्होंने ऐसा प्रयास (वकी ल ने जूता फेंकने का प्रयास) किया है. यह बहुत ही दुखद घटना है. हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और अगर यह घटना सच है, तो एक्शन हो ना चाहिए.”
सौजन्य :आजतक
नोट: यह समाचार मूल रूप से प्रकाशित https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/s किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है|









